Romantic love story : लव ट्रायंगल।। Best hindi kahani ।। Hindi stories।


Romantic love story : लव ट्रायंगल।। Best hindi kahani ।। Hindi stories।





यह कहानी है मनोज और रानी की, जिनकी मुलाकात शादी के लिये होती है। सच और भावनाओं के उलझाव में फंसी यह प्रेम कहानी धीरे-धीरे एक अनोखे मोड़ पर पहुँचती है। क्या यह रिश्ता तकरार से प्यार तक का सफर तय कर पाएगा? पढ़ें एक दिलचस्प और भावनात्मक प्रेम कहानी। हिंदीकहानी। लवस्टोरी। शादी। भावनाएँ।
Hindi kahani। Best hindi kahani।Romantic love story।Best hindi stories।Online Hindi stories।





मैंने ज़िंदगी में ज़िम्मेदारियों के बीच खुद को हमेशा उलझा हुआ पाया है। माँ के बार-बार कहने और लड़कियों की तस्वीरें दिखाने के बाद, आखिरकार मैंने एक लड़की को पसंद कर लिया। माँ अभी भी मुझसे कहती है मनोज इस बार कोई नाटक मत करना। लड़की अच्छी लगे तो वही शादी पक्की कर के आ जाऊंगी।


लड़की देखने का दिन आया, और सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन जब मेरे और रानी के बीच अकेले में बात हुई , तो रानी ने सच बोलते हुए कहा, "मैं किसी और से प्यार करती हूँ।"


यह सुनना चौंकाने वाला था। रानी नें मुझे कहा की में शादी से मना कर दूँ। में सोच में पड़ गया। उसकी मासूमियत और सच्चाई ने मुझे प्रभावित किया। मैंने वही किया, जो रानी ने कहा बहुत दिनों बाद मुझे कोई लड़की पसंद आयी थी।


उसके भोलेपन से मुझे प्यार हो गया था। मुझसे ऐसे बात कर रही थी की जैसे मुझे कब से जानती हो। और उसे विश्वास भी था की में वही करूँगा जो वो कहेंगी।


लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ दिनों बाद फिर उसका का फोन आया। उसने कहा, "आप मेरी एक और मदद करेंगे? मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर उसे समझाना चाहती हूँ प्लीज, आप उसके सामने यह कहिए कि शादी के लिए मना मैंने किया था, आपने नहीं। वो आपसे मिलना चाहता है।


मैंने सोचा, यह क्या है मेरा क्या लेना देना, पर रानी में कुछ था ऐसा जो उसकी हर बात माँ मानने का मन करता था। उस दिन के बाद भी में उसके बारे में सोच ही रहा था। इसलिये मैंने मिलने के लिये हाँ कह दिया।


में रानी और उसके बॉयफ्रेंड से मिला। उसने ना मुझे बोलने दिया ना उसके बॉयफ्रेंड को खुद नें ही समझा लिया। बातें सारी क्लियर हो गई, रानी वहाँ से चली गई।


में घर के लिये आ रहा था तभी उसके बॉयफ्रेंड नें मुझे रोका और बोला भाई "मुझे लगता है कि मैं इसे आगे नहीं निभा पाऊँगा।




आपसे बेहतर लड़का इसे नहीं मिलेगा आप शादी करना चाहते हो तो करो वरना उसको समझा दो। वो पुराने विचारों की है। मुझे लगता है की आपकी और उसकी सोच भी मिलती है। अभी तक हमने सिर्फ फोन पर ही बातें की है ज्यादा मिलना होता नहीं है मैंने कुछ ओर ही सोचा था, वो सच्चा प्यार और 7 जन्म इस तरह की बातें करती है, में यही सोच रहा था की कोई मिलें जो मेरा पीछा उससे छुड़ा दे, बस आप मिल गये में अब बाहर जा रहा हूँ। बात पूरी कर वो मेरे कंधे पर हाथ रखकर वो भाग गया।


उसकी बातो से मुझे समझ आ गया था की वो क्या चाहता था। पर अब यह क्या नया पन्गा है। वो अपने मन की बात बता कर भाग गया। वो अपने मन की बात बोलती रहती है।


मैंने अपने दिमाक को थोड़ा कंट्रोल किया और सोचा की मुझे क्या लेना देना। सोचा की उसका नंबर ही ब्लॉक कर देता हूँ। नहीं तो वो मुझे फिर फोन करेंगी। पर फिर सोचा की अब फोन आया तो करूँगा।


और एक शाम को ही फोन आ गया। उठाते ही उसका गुस्सा फूटा। आपने उसको ऐसा क्या बोल दिया की उसने फोन बंद कर रखा है।


मैंने क्या बोला तुम भी वही थी।


झूठ मत बोलिये मुझे पता है आप मुझसे शादी करना चाहते है पर यह होगा नहीं।


अरे ऐसा कुछ नहीं है मैंने कुछ नहीं बोला वो ही बोल रहा था.. की उसे अब आगे


चूप रहो.. वो ऐसा नहीं है आपने कुछ किया होगा।


उसकी बहस इसी तरह चलती रही। फिर उसने फोन काट दिया। सोचा की अब ब्लॉक कर देता हूँ पर कर नहीं पाया। उसकी बातों पर हसीं आती थी और प्यार भी। मन किया मेरा की में फोन करुँ पर मुझे पता था की वो ज्यादा देर तक बात किये बिना नहीं रह सकती खुद ही फोन करेंगी।




और ऐसा ही हुआ सुबह सुबह ही उसका फोन आ गया
मैंने रात भर सोचा की अब में आपको सबक सिखाउंगी में आप से शादी करुँगी और आपको तड़पाऊंगी।


उसकी बात सुन मुझे जोर से हसीं आ गई।


आप हॅस रहें हो। जब आप पर बीतेगी तब पता चलेगा।


मैंने बोला लेकिन में तुमसे शादी करूँगा क्यूँ?


इस बात पर वो रोने लगी, बोली हाँ सही बात है आप भी क्यूँ करोगे कमी तो मुझमे ही है। वो भी भाग गया.. रोते रोते ही उसने फ़ोन काटा।


कुछ दिनों में, में उससे अटैच हो गया था। मैंने उसे समझाने के लिये फिर फोन किया। लेकिन उसने उठाया नहीं।आखिरकार मैंने रात भर उसके बारे में सोचते हुऐ फैसला लें ही लिया मैंने माँ को कहा की में उससे शादी करूँगा।


शादी पक्की होने के बाद वो रोज मुझसे 1 घंटे तक यही बात करती की में आप को अब तड़पाओगी।


खैर हमारी शादी हो गई। मैडम का तड़पाना अभी चालू है।
देखता हूँ कब तक चलता है। पर कुछ भी हो उसकी बातो पर प्यार बहुत आता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads