Suspense story in Hindi।। Hindi kahani।। Hindi Suspense kahani।। 100 वर्ष की खूबसूरत रानी। रहस्यमयी रानी।

  

100 वर्षो के बाद भी रानी चित्रा अभी तक जवान और खूबसूरत थी। विवाह के अगले ही विवाह करने वाला फिर कभी दिखाई नहीं देता था। क्या था रानी की उम्र का रहस्य। Suspense story।

Suspense story in Hindi।। Hindi kahani।। Hindi Suspense kahani।। 100 वर्ष की खूबसूरत रानी। रहस्यमयी रानी।




कभी कभी कुछ बाते इंसान की समझ से बहुत दूर होती है। ऐसी ही बिलकुल समझ से बाहर थी रानी चित्रा। रानी चित्रा किसी चमत्कार से कम नहीं थी। कारण था रानी की सुंदरता। कहते थे रानी ने उम्र को बंदी बना लिया है।

रानी 100 वर्ष की हो गई थी लेकिन अभी भी 25 वर्ष की भाती जवान और खूबसूरत थी। विश्वास के परे था इसलिये तो लोग चमत्कार कहते थे। रानी एक विशाल साम्राज्य की रानी थी। कहना था कीं उसे अमरता का वरदान है।

समय समय पर कई तरह के कायस रानी के लिये लगाये जाते थे। मानना था की रानी के पास ऐसी कोई शक्ति है। जिससे वो अभी तक युवा अवस्था में ही है.

रहस्यमयी होने के कारण रानी का सम्मान और उससे डरना स्वाभाविक था। रानी कीं आभा देखते ही बनती थी भरी सभा में जब वो आती थी तब उसकी सुंदरता को देख लोग आश्चर्य से भर जाते थे एक विशाल सिंघासन पर वो बैठती थी और स्वर्ण जड़ित वस्त्र. रानी के जुड़े में विशेष गुलाब होते थे।

लोगों का मानना था कीं वो गुलाब भी नहीं मुरझाते है.रानी सुन्दर थी और ऊपर से हमेशा जवान रहने वाली रानी कौन नहीं चाहेगा इसलिये रानी पर मोहित होने वाले राजकुमारो कीं कोई कमी नहीं होती थी।

लेकिन रानी के यह रहस्य ही नहीं बल्कि एक रहस्य और था कीं अब तक रानी कई बार विवाह कर चुकी है. लेकिन रानी के विवाह ज्यादा नहीं टिकते पहली रात के बाद ही रानी जिससे भी विवाह करती वो फिर नजर नहीं आता।

एक रहस्य से भरी रानी। और रानी की इतनी रहस्यमयी बातें पता होने के बाद भी भी पता होने के बाद भी रानी के ऊपर मिटने वालों कीं कमी नहीं थी। एक अजीब सम्मोहन था जो सब को उसकी ओर खींचता था।
ज़िज्ञासा वश ही कई रानी का होना चाहता थे कीं आखिर रानी के पास ऐसा क्या है, जिससे वो 100 वर्षो बाद भी अभी तक ज्यो कीं त्यों बनी हुई।

पडोसी राज्य का एक युवा राजकुमार अब रानी पर मोहित हो गया। रानी को प्रस्ताव दिया कीं वो उनसे विवाह करना चाहता है। बड़ा बहादुर था कई दिनों के बाद उसने यह निर्णय किया था।

रानी को मिलने वो सभा में आया, रानी नें कहां कीं 'मुझसे विवाह क्यों करना चाहते हो'। राजकुमार नें बोला 'ना करने कीं एक वजह आप बता दीजिये हमेशा युवा और इतना रहस्य इसे में अपनाना चाहता हूं'।

रानी नें कहां कीं ' क्या तुम्हे पता है बड़ी बड़ी बातें करने वाले मर्द पहली रात ही राजमहल छोड़ कर भाग जाते है।' राजकुमार बोला कीं वो भागने वालों में से नहीं है। रानी बोली 'हमने यह दावे पहले भी सुनें है लेकिन जिस आश्चर्य को देखने वो आते है उसे देखने के बाद किसी को दिखाई नहीं देते है'।
कई दिनों तक रानी ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन राजकुमार अडीक रहा।
रानी नें कहां कीं 'हमने तुम्हे बहुत समझा दिया अब तुम्हारे साथ जो भी होगा उसके लिये तुम स्वयं जिम्मेदार होंगे'।

रानी का विवाह एक बार फिर होना तय हुआ। राज्य में फिर से चर्चा का विषय बन गया सभी लोगों का मानना था कीं पिछलों कीं तरह यह राजकुमार भी एक रात के बाद अदृश्य हो जायेगा।

रानी के चेहरे पर एक अभिभान वाली मुस्कान थी। सारे राज्य को सजाया गया। और रानी का विवाह उस राजकुमार के साथ संपन्न हुआ।

बस अब था उस रात का समय जिस रात में कई रहस्य है। जिस रात के बाद रानी के कोई राजकुमार फिर दिखाई नहीं देता था।

रानी और राजकुमार कीं सुहागरात के लिये रानी का कक्ष विशेष रूप से सजाया गया। राजकुमार रानी के कक्ष में आया। उसे कुछ अजीब चीजे नजर आयी उसे कक्ष के भीतर एक पिंजरा दिखाई दिया जिसका दरवाजा खुला था।रानी बिस्तर पर बैठी थी। राजकुमार पहले से ही सतर्क था उसे पता था कीं रानी के कक्ष में कुछ भी हो सकता है इसलिये उसे जागे रहना है।

रानी नें कहां क्यों इतने भयभीत क्यों हो आज हमारी सुहाग रात है। रानी खड़ी होकर राजकुमार के पास आ गई रानी उसे पिंजरे के मुँह के पास लें आयी।

रानी नें अब राजकुमार कीं आँखों में देखना शुरू किया। राजकुमार रानी की सुंदरता पर मोहित हो गया उसकी बड़ी बड़ी आँखों में खो गया।

राजकुमार ने रानी के बाल खोलना चाहे उसके जुड़े को हाथ लगया और उसमे लगे गुलाब के फूलो को निकालना चाहा।

रानी डर गई और तुरंत ही राजकुमार का हाथ पकड़ लिया। रानी को डरते देख राजकुमार रुका फिर सोचा हो ना हो इसमें ही कुछ राज है।
उसे पता चल गया था की इन फूलो में कुछ रहस्य है। रानी के मना करने पर वो उस समय रुक गया लेकिन उसके मन में यही था की अब उसे इन फूलो को निकालना है।

राजकुमार नें रानी को थोड़ी देर सहलाया फिर एकदम से उसके गुलाब को जुड़े से निकाल दिया. रानी ज़ोर से चिल्लाई कहां था उसे मत छूना।
एक गुलाब निकलते ही रानी कुछ वर्ष अधिक आयु कीं हो गई। रानी अब गुस्से से लाल हो गई।
राजकुमार बोला अच्छा तो यह है तुम्हारी आयु का रहस्य।

अभी एक गुलाब निकला है अगर पुरे गुलाब को निकाल दिया जाये तो तुम पूरी वृद्ध हो जाओगी। राजकुमार बोला में तुम्हारा पति हूं मुझे अभी भी तुम बता सकती हो।

आखिर यह गुलाब क्या है और तुम्हे कहाँ से प्राप्त हुऐ है।
रानी डरी और राजकुमार के पास आयी बोली कीं अगर तुम मुझे यह गुलाब दे दो तो में तुम्हे सच बता दूंगी।
राजकुमार नें गुलाब दिया और रानी नें गुलाब लेते ही राजकुमार को पिंजरे के अंदर धक्का मारा।

पिंजरे में भीतर जाते ही राजकुमार एक गुलाब का फूल बन गया। और रानी फिर जोर से हॅसते हुऐ बोली लें देख लें तेरे जैसे कितने मैने गुलाब बना कर अपने जुड़े में लगा लिये और उनकी आयु भी मुझे मिलने से में अभी तक जवान हूं।

रानी नें पिजरें से गुलाब उठाया और अपने जुड़े में लगा लिया। यह पिजरा है रानी कीं आयु का रहस्य। रानी फिर सुबह सभा में गई और इस बार फिर राजकुमार रात के बाद दिखाई नहीं दिया। लेकिन रानी के जुड़े में एक फूल ओर जुड़ गया था।


यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। इसे मनोरंजन के लिये लिखा गया है। कृपया कहानी को मनोरंजन की दृष्टि से देखा जाये। इसी तरह की काल्पनिक कहानियाँ आप यहाँ पढ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads